Bollywood

आखिरकार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड पर आ ही गया सुजैन का रिएक्शन…

ऋतिक अपनी मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा में थे। अब अनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने उस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ऋतिक रोशन अपनी मिस्ट्री गर्ल के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, ऋतिक का मिस्ट्री गर्ल के साथ नाम सामने आना नई बात नहीं है। इसमें ट्विस्ट यह है कि जब ऋतिक ने पोस्ट शेयर किया तो उस पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने कमेंट किया है। ऐसे में मिस्ट्री गर्ल पर सुजैन का रिएक्शन आना कोई मामूली बात तो है नहीं।

सबसे पहले यह समझ लें कि आखिर वो मिस्ट्री गर्ल कौन है? रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद के साथ ऋतिक का नाम जोड़ा जा रहा है। जब ऋतिक ने सबा का एक पोस्ट शेयर किया तब सुजैन ने उस पोस्ट पर अपने दिल की बात भी लिख डाली।

आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान सबा आजाद की तारीफ करते दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सबा आजाद की एक तस्वीर और कुछ स्टोरीज पोस्ट की। बता दें की सबा इस वीडियो में परफॉर्म करती हुई दिख रही हैं।

जान लें, सबा आजाद और ऋतिक रोशन साथ डिनर डेट पर दिख चुके हैं। मीडिया ने इन दोनों को अपने कैमरा में स्पॉट किया। उसके बाद ऋतिक और सबा का नाम जुड़ता दिख रहा है। सबा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो एक एक्ट्रेस और संगीतकार भी हैं। दिल कबड्डी मुझसे फ्रेंडशिप करोगे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

हालकी ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों मिलकर ही बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीर पर कमेंट करते रहते हैं। ऋतिक रोशन के जन्मदिन के खास मौके पर भी सुजैन खान ने उनके लिए पोस्ट करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा पिता बताया था।

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago