Bollywood

मिस वर्ल्ड बनने पर ऐसी दिखती थीं ऐश्वर्या राय, 29 साल पुराना एक वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने पूरी दुनियामें अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। उन्होंने 19 नवंबर 1994 की तारीख को खास बना दिया। इस दिन भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय विश्व सुंदरी बनीं और देश का नाम ऊँचा करा था। करीब 29 साल पहले ऐश्वर्या ने जीता था खिताब मिस वर्ल्ड टूर 1994-95 का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वाइरल वीडियो में ऐश्वर्या राय ने प्लेन मैरून साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में आप 29 साल पहले की ऐश्वर्या को इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक में देख सकते हैं। जिस तरह से वह चलते हैं या बात करते हैं, हर चीज में एक अद्वितीय दृष्टिकोण के साथ एक सरलता दिख रही है। मिस वर्ल्ड में पूछे गए सवालों के स्मार्ट जवाब देकर ऐश्वर्या ने खिताब जीता। वहां मौजूद लोग उनकी खूबसूरती के ही नहीं बल्कि उनके टैलेंट के भी फैन थे।

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि बौद्धिक क्षमता के दम पर ऐश्वर्या राय ने यह खिताब जीता था। जब ऐश्वर्या ने पहना मिस वर्ल्ड का ताज तब वह केवल 21 साल की थीं। ऐश्वर्या ने 86 देशों की सुंदरियों को पछाड़ के मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद भी भारत में कई हसीनाओं ने यह खिताब जीता, लेकिन आज भी पूरी दुनिया में ऐश्वर्या की खूबसूरती के चर्चे हैं। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और फिर ऐश्वर्या ने एक्टिंग को अपना पेशा बना लिया।

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago