Politics

अखिलेश यादव ने मायावती और बीजेपी को दिया झटका: 7 विधायक हुए सपा में शामिल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को मायावती और बीजेपी को बहोत बड़ा झटका दिया है। बसपा के 6 बागी विधायक और एक भाजपा विधायक लखनऊ के सपा मुख्य कार्यालय पहुंचे। वहा पर उन्होंने सपा की सदस्यता ली। सभी बागी विधायकों को अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाने मे मदद की। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पे शाब्दिक रूप से जमकर हमला बोला।

भाजपा के एक विधायक को पार्टी मे शामिल करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पार्टी का नारा बदल देंगे, मेरा परिवार भाजपा परिवार की जगह नारा बदल के नाम होगा मेरा परिवार भागता परिवार रख देंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। समाजवादियों का मानना है कि जो कांग्रेस है वही भाजपा है जो भाजपा है वही कांग्रेस है।

बसपा के छह बागी विधायक: सुषमा पटेल, हरगोविंद भार्गव, असलम चौधरी,असलम राइनी, हाकिम लाल बिन्द और मुज्तबा सिद्दीकी, भाजपा के बागी विधायक: राकेश राठौर

हरेंद्र मलिक भी कर चुके हैं वापसी: चार बार विधायक ओर एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हरेंद्र मलिक ने करीब 20 साल बाद शुक्रवार को एक बार फिर लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में वापसी की है। उनके साथ दो बार के पूर्व विधायक पंकज मलिक, चरथावल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिल्ले हैदर समेत काफी संख्या में जिले के कॉन्ग्रेसी नेताओ ने पार्टी छोड़कर सपा की पार्टी मे शामील हो गए । पार्टी में शामिल होने के अवसर पर हरेंद्र मलिक ने अपने संबोधन में कांग्रेस को बंजर और सपा को उपजाऊ भूमि की उपमा दी।

सदस्यता ही नहीं, समर्थन भी मिलेगा: शुक्रवार को सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने सपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। गोवर्धन मथुरा के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी तथा लखनऊ के कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हैदर ने भी कांग्रेस को अलविदा कहेकर आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। बसपा छोड़ कर मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जिल्ले हैदर तथा बलरामपुर के पूर्व विधायक राम सागर अकेला भी समाजवादी पार्टी मे शामिल हुए। राष्ट्रीय जलवंशीय क्रांति दल के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निषाद, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र साहनी, सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष आदेश कश्यप, अभय समाज पार्टी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम निषाद, अखंड जलवंशीय सेना के अध्यक्ष अजय कश्यप तथा एकलव्य सेना के उम्मेद सिंह कश्यप, कश्यप तुरैहा समिति के रामेश्वर दयाल, केवट आर्मी के बबलू बिन्द, जलवंशीय समिति के जितेन्द्र निषाद, निषाद मल्लाह समिति के शंकर निषाद, निषाद सेना के मुकेश निषाद तथा आजमगढ़ सेवा संस्थान के संजय निषाद ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago