Categories: News

भारत के इस गांव में सबसे पहले निकलता है सूरज, जानिए कोन सा हे ये गाव…

भारत के इस गांव में सबसे पहले निकलता है सूरज। अगर आपको प्रकृति के रूप में भगवान् का प्यार देखना है, तो सूर्योदय के दर्शन करें। सच में दिन की शुरुआत अगर धरती पर पड़ने वाली किरणों से हो, तो पूरा दिन स्वस्थ और ताजगी बना रहता है, इसलिए सुबह जल्दी उठ कर सैर करने की सलाह दी जाती है। प्रातः सुबह उठ कर सूर्य का ध्यान मनुष्य को आंतरिक रूप से स्वस्थ बनाता है। वैसे आपने कभी सोचा है, कि भारत में सबसे पहले सूर्य की किरणे किस स्थल पर पड़ती होगी? आज इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के उस स्थल क बारे में बताएंगे जो देश में सबसे पहले सूर्य का दर्शन करता है।

भारत में जहाँ सबसे पहले सूरज निकलता है उस राज्य का नाम है अरुणांचल प्रदेश। इस राज्य की जमीन पर सबसे पहले सूरज की किरणे गिरती हैं। अब आप जानना चाहते होंगे की अरुणांचल प्रदेश के किस जगह पर सूर्य सबसे पहले दिखाई देता है। तो आपको बता दे की उस जगह का नाम डोंग वैली की वेदांग घाटी है। जहाँ भारत के समयानुसार दो घंटे पहले ही सूर्योदय हो जाता है। मतलब इस जगह पर 4 बजे ही सूरज निकल आता है। यह जगह चाइना-म्यांमार के बॉर्डर पर मौजूद है। देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले यहाँ दिन-रात का चक्र काफी अलग सा है।

नए साल पर देश भर के टूरिस्ट यहाँ सूरज की पहली किरण देखने पहुंचते हैं। दिल्ली में जब दोपहर के चार बजते हैं, तो वो वक्त यहाँ रात का है। यहाँ सूरज निकलने से पहले रात 3 बजे से ही उसकी लालिमा दिखने लगती है। यहां शाम का हाल भी करीब-करीब एक सा है। डोंग में आप साल में किसी भी महीने में आ सकते हैं। लेकिन भ्रमण का आदर्श समय अप्रैल से अक्टूबर के मध्य का है।

इस प्रदेश को उगते हुए “सूरज की भूमि” भी कहते हैं क्योंकि (अरुण +आँचल = अरुणांचल- जिसमे अरुण का अर्थ है सूर्य तथा चल का अर्थ है उदय होना या आगे बढ़ना)। देश के पूरब में अरुणांचल में पहली और पश्चिम में गुजरात पर सबसे आखिरी किरण पड़ती है।

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago