Lifestyle

ऐसे रखें अपनी आंखो का ध्यान, वरना आपको भी पहनने पड़ सकते है चश्मे

आंखों की सफाई का ध्यान रखें। दिन में दो-तीन बार आंखों को साफ पानी से धोएं। आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खाना भी जरूरी है। हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध और विटामिन ए से भरपूर खाना आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है।

साल में एक बार अपनी आंखों की जांच जरूर कराएं। अगर नजर कमजोर है तो पावर का चश्मा पहनें। ऐसा न करने पर एंबलायोपिया (सुस्त आंख की बीमारी) होने की आशंका रहती है।

दिनभर आपके साथ-साथ आपकी आंखें भी जागती हैं। ऐसे में उन्हें भी आराम की जरूरत होती है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेना, आंखों को आराम देता है। इसके अलावा यह आंखों के आसपास सूजन की समस्या को भी दूर करता है और काले घेरे भी।

आंखों को सुबह या कुछ गिर जाने पर इन्हे रगड़ें नहीं और आंखों में पानी छिड़ककर साफ कर लें। रगड़ने से आंखों में कोई भी हानि हो सकती है। आंखों के आसपास आने वाली सूजन को दूर रखने के लिए भरपूर नींद लें। नींद की कमी से ना केवल आंखें लाल होती हैं बल्कि आंख के आस-पास दिक्कते होना शुरू हो जाती है।

जब कभी भी आप बाहर जाएं या धूप में जाएं तो सन ग्लास का इस्तेमाल जरुर करें ये सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से आपकी आंखों को बचाता है। ज्यादा यूवी किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए यूपी किरणे रोकने वाले चश्मे का इस्तेमाल करें। साथ ही सफर करते समय भी सन ग्लास का इस्तेमाल करें जिससे कि आपकी आखों का धूल के कण आदि से भी बचाव हो सकेगा।

जब भी आप टीवी देखें या लैपटॉप स्क्रीन के आगे बैठें तो खुद से एवं स्क्रीन से कम से कम 2 फीट की दूरी बनाएं। इसके अलावा हर 20 मिनट में आंखों को आराम दें और स्क्रीन की ओर ना देखें।

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago