Lifestyle

चश्मे के कारण नाक पर निशान हैं तो पाएं इन घरेलू नुस्खों से छुटकारा

आज की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग चश्मे का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा देर तक चश्मा पहनने से नाक पर निशान पड़ सकते हैं। दोनों तरफ चश्मों का निशान बन जाता है। जहां नाक पर चश्मा होता है, वहां दोनों तरफ की त्वचा पर गड्ढे जैसे निशान बना लेते हैं। यदि आप दिन-रात अपनी आंखों पर चश्मा लगाते हैं, तो आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि ये निशान जीवन भर रह सकते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आपकी नाक से इन निशानों को दूर करने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

नींबू

एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच पानी मिलाकर रूई की मदद से दाग पर लगाएं। इस रस को 15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें। इस उपाय को रोजाना इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दाग साफ हो जाएगा।

आलू

आलू के रस के इस्तेमाल से भी आप चश्मे के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। एक आलू छीलें, इसे कद्दूकस करें और रस निचोड़ें। आलू में ब्लीचिंग देखने को मिलता है। जो नाक पर चश्मों के कारण हुए निशानों को दूर करता है।

एलोवेरा

एलोवेरा अपने कॉस्मेटिक गुणों के कारण कॉस्मेटिक उद्योग में बेहद लोकप्रिय है। इसमें घाव भरने के गुण होते हैं और इसके इस्तेमाल से त्वचा में चमक आती है। ये गुण निशान को हल्का करने और गायब करने में मदद कर सकते हैं।

टमाटर

टमाटर भी ब्लीच की तरह काम करता है। ऐसे में नाक के दाग को दूर करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर का एक टुकड़ा काटकर नाक पर मलें। 5 मिनट बाद चेहरा धो लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करें। इससे आपके चेहरे के दाग कम हो जाएंगे।

संतरा

एक संतरे को छीलकर इसके छिलके का रस निचोड़ लें, उसमें 1/2 छोटी चम्मच दूध डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को लगातार 3-4 दिनों तक नाक पर लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

1 year ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

1 year ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

1 year ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

1 year ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

1 year ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

1 year ago