Categories: Health

किशमिश खाने के है यह बेहतरीन फायदे

किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है। इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो अंगूर में होते हैं। किशमिश सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। खासतौर पर सर्दियों में इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मिठाई, खीर और दूसरी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन एक बेहतरीन स्वाद के अलावा ये सेहत का भी खजाना है। आइए जानते हैं किशमिश खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं:

पाचन क्रिया के लिए

किशमिश खाने से हाजमा ठीक रहता है. ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हर रोज किशमिश खाने की सलाह दी जाती है. भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है।

वजन बढ़ाने में मदद

इसमे विटामिन, एमिनो एसिड और सेलेनियम और फास्फोरस खनिज पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को जमा किए बिना वजन बढ़ाने में मदद करता है।

शरीर में बनाए रखे ऊर्जा

किशमिश के अनेक फायदों में से एक फायदा ये भी है। आजकल की लाइफस्टाइल में कम उम्र से ही शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है। जल्द थकान महसूस होने की वजह से हम सीढ़ियां चढ़ने से लेकर पैदल चलने तक को नजरअंदाज करने लगे हैं। ऐसे में किशमिश का सेवन शरीर में ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। दरअसल, किशमिश विटामिन-बी के समूह से समृद्ध होती है, जो दिन भर ऊर्जावान रहने में मदद करती है।

खून की कमी को करेगा पूरी

खून की कमी को दूर करने के लिए किशमिश काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह एनीमिया से बचाव करने में भी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनते हैं और खून कमी को रोका जा सकता है।

हड्डियो को मजबूत बनाने मे

किशमिश में कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में होती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्वस्थ बनाये रखती है। यदि प्रतिदिन किशमिश का सेवन किया जाये तो जोड़ो के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ गठिया जैसे गंभीर रोग से भी बचा जा सकता है। इसलिए किशमिश को आपको अपने डाइट प्लान में जरुर शामिल करना चाहिए।

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago