India

महिला के साथ पोर्न फिल्म बनाना चाहता था वकील, पुत्र की शादी के 2 दिन पहले ही गिरफ्तार हुवा

अश्लील वीडियो बनाने और महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता को थाना न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता पिछले साल अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में काफी सुर्खियों में रहे थे। जनवरी में उनके खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए पीड़िता पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह से मिली थी। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताया था। पुलिस कमिश्निर के आदेश पर आरोपी अधिवक्ता को अरेस्ट कर लिया है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इस संबंध में प्रकाश नारायण शर्मा उर्फ बबली उसके अधिवक्ता थे। लॉकडाउन में अधिवक्ता उसके घर आ गए। कहने लगे की पत्नी से उनका विवाद हो गया है, उसके घर कुछ दिन रहेंगे। घर में उन्होंने उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके बाद कई बार उसका रेप किया, उससे कहने लगे कि पोर्न फिल्म बनाएंगे।

इस काम में बहुत पैसा मिलता है। महिला की अधिवक्ता के साथ 4 जनवरी को दीवानी में मारपीट हो गई थी। 5 जनवरी को दोनों ने थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिवक्ता का आरोप है कि महिला ने उसके मोबाइल से निजी फोटो चुरा लिए थे और उन्हें वायरल कर दिया था। इसके एवज में महिला उससे 2 करोड़ की रंगदारी मांग रही थी। 40 लाख रुपए देने के बावजूद भी महिला ने उसके अश्लील वीडियो, फोटो वायरल कर दिए थे।

अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा आगरा के जाने-माने वकीलों में शामिल हैं। उनके पिता और पुत्र भी वकील हैं। दीवानी में वह ऑडी गाड़ी से आते हैं। अपनी खास लाइफ स्टाइल के बारे में वे काफी चर्चित है। बीते विधानसभा चुनाव में भी वह चर्चा में आए थे। समाजवादी पार्टी से उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी मांगा था। महिला ने आरोप लगाया है कि चुनाव लड़ने के लिए उससे आरोपी ने 40 लाख हड़प लिए थे। 6 फरवरी को उनके बेटे की शादी है। शादी का कार्ड भी बांट रहे हैं। शादी के शादी से 2 दिन पहले अधिवक्ता की गिरफ्तारी से उनके घरवाले काफी परेशान हैं। शुकवार रात को थाने में रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। पिछले साल अश्लील वीडियो फोटो वायरल होने के बाद वह विदेश घूमने चले गए थे। इस बात को लेकर दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं में खास चर्चाएं रहीं।

Team Hindustan Coverage

Share
Published by
Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago