Lifestyle

गर्मी के मौसम में फटते है होंठ, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और बदलते मौसम का असर त्वचा के साथ-साथ होठों पर भी पड़ रहा है। होठों के फटने की समस्या सर्दियों में तो आम है लेकिन गर्मियों में भी ये फटने की समस्या होती है। ऐसा शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण होता है। होठों को उसी तरह हाइड्रेट करने की जरूरत होती है जैसे गर्मी में शरीर को हाइड्रेट करने की जरूरत होती है। कुछ लोगों को यह समस्या इतनी ज्यादा होती है कि उन्हें होठों से खून बहने की शिकायत होती है। अगर आपको भी ऐसी कोई शिकायत है तो आप यहां दिए गए घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

नारियल का तेल

यह तेल प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइजर का काम करता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से फटे होंठों की समस्या से राहत मिलती है। इसके इस्तेमाल से होंठ मुलायम बनते हैं।

ग्रीन टी बैग

आमतौर पर हम इसे इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं लेकिन अगर आपको होठों में रूखेपन के कारण सूजन महसूस होती है तो ग्रीन टी बैग आपको राहत दे सकता है। इसके लिए आप इसे सामान्य गर्म पानी में रखें और फिर निकाल लें। इसे नियमित रूप से होठों पर लगाने से सूजन से राहत मिलेगी।

शहद

आयुर्वेद में शहद को कई तरह से मददगार माना गया है। फटे होंठों पर शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप फटे और रूखे होंठों से बचना चाहते हैं तो पेट्रोलियम जेली में शहद मिलाकर होंठों पर लगाएं।

खीरा

गर्मी के मौसम में खीरा बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है। इस वजह से गर्मी में इसका सेवन फायदेमंद रहेगा। खीरे के रस को होठों पर 10-15 मिनट तक लगाने से होठों को मुलायम बनाने में मदद मिलेगी।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago