News

बेटी को छेड़ रहा था महिला का लिवइन पार्टनर, महिलाने सुनसान जगह ले जाकर पेट्रोल से अग्निदाह दे दिया

थोड़े ही दिनों पहले 17 अक्टूबर को सेक्टर-75 एरिया में एक आधा जला हुआ शव मिला था। कई दिनों बाद अब जाकर इस शव की पहचान हो पाई है। यह शव किसी विदेशी का नहीं, बल्कि बल्लभगढ़ में रहने वाले किसी युवक का था। मामले में पुलिस का कहना है कि जिसका शव मिला हे वह पवन एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले 2 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था।

इसी बीच एक बार पवन ने उस महिला की 14 साल की बेटी को अकेलेमे छेड़ रहा था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। यह लड़ाई यहा तक पहोच गई कि महिला ने पेट्रोल डालकर पवन को जिंदा जला डाला। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है।

यह घटना की शुरुआत पंजाब के पठानकोट में से हुई थी। यहा रहने वाली इस महिला का पति फरीदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 2019 में ब्लड कैंसर की वजह से उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद महिला अपनी 2 बेटियों के साथ अकेले ही जीवन गुजारा करती थी। पति की जगह पत्नी को फरीदाबाद की कंपनी में नौकरी मिल गई।

यहां कंपनी में काम करते समय उस महिला की उसी कंपनी में नौकरी करने वाले पवन नामके युवक के साथ बातचीत होने लगी। इन दोनों की ये अतरंगी बातचीत दोस्ती में बदली और फिर बाद में ये दोनों लिव-इन रीलैशनशिप में रहने लगे। इस दौरान महिला की दोनों बेटियां पंजाब में ही रह रही थीं।

कुछ समय बाद महिला की 14 साल की बड़ी बेटी मां के साथ रहने के लिए आ गई। महिला ने बताया कि यहाँ आने पर पवन ने उनकी बेटी से अकेले मे छेड़छाड़ की। इसके बाद बेटी ने सारी बात मां को बताई। इस पर पवन और महिला का के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। रोज-रोज बढ़ते झगड़े से महिला को ज्यादा गुस्सा आ गया, वह परेशान हो गई और उसने पवन को मारने का पूरा प्लान बना डाला।

विश्वास में लेकर महिला ने पवन को बहोत सारी नींद की गोलियां दे दीं

साजिश के मुताबिक, महिला पवन को उसी की कार में 16 अक्टूबर को दिल्ली की सफर पे ले गई। इस दौरान उसने अपने किसी रिश्तेदार को बुलाकर कार घर ले जाने को कहा। उससे कहा कि वह होटल में रुक कर आएंगे। मगर वह होटल को छोडकर किसी ओर जगह पर गए। इस साजिश को अंजाम देने के लिए करीब 15 दिन पहले महिला ने बल्लभगढ़ से 2 लीटर पेट्रोल और नींद की गोलियां खरीदी थीं।

महिला ने पवन को जासेमे लेकर कहा कि मेरे लिए क्या कर सकते हो। इस पर पवन ने कहा कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। महिला ने नींद की बहोत सारी गोलियां देकर उससे कहा कि इन गोलियों को खाकर दिखा सकते हो। उसकी बातों मे आकर पवन सभी गोलियां निगल गया और वह गहेरी नींद मे सो गया।

महिला उसे ऑटो में बिठाकर सुमसाम जगह ले गई
पुलिस ने पूरे मामले को बताते हुए कहा कि, इसके बाद महिला दिल्ली से ऑटो किराये पर लेकर फरीदाबाद के लिए चली और वहा उसने पूरे प्लान को अंजाम दिया। महिला पवन को सेक्टर-75 एरिया में सुनसान जगह पर ले गई। उसके बाद उसने पवन के ऊपर पेट्रोल डालकर उसके शरीर को आग लगा दी। इसके बाद 17 अक्टूबर को पुलिस ने आधी जली हुई अवस्था में शव को अपने कब्जे मे लिया था। पुलिस को ये शव किसी नाइजीरियन का होने का अनुमान था। इसी वजह से पुलिस नेफरीदाबाद में रह रहे नाइजीरियन लोगों से मृतक की पहचान कराई, पर वह शव की पहचान नहीं कर सके।

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago