Article

मुकेश खन्ना ने बीच में ही बंद किया था 1990 का टॉप शो शक्तिमान, पर क्यों किया था शो बंद?……

<p>देश के पहले सुपरहीरो शक्तिमान पर अब फिल्म बनने जा रही है। वैसे तो इसे लेकर काफी समय से चर्चा थी। आखिरकार सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने एक टीजर शेयर कर इसकी पुष्टि कर दी है। 90 के दशक में जो बच्चे बड़े हुए उनके लिए ’शक्तिमान’ के साथ कई यादें जुड़ी हुई हैं। जैसे ही इसका टीजर सामने आया सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। जब दूरदर्शन पर यह शो प्रसारित होता था तब मुकेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। वह डबल रोल में थे। उस वक्त खासकर बच्चों के बीच शो का जबरदस्त क्रेज था। इतनी लोकप्रियता के बावजूद शक्तिमान को बीच में बंद कर दिया गया। शो की कहानी पूरी नहीं हुई थी। तो आखिरकार क्या वजह थी कि मुकेश खन्ना ने इसे अचानक बंद करने का फैसला लिया जबकि उस वक्त यह टॉप शोज की लिस्ट में था।<&sol;p>&NewLine;<p>शक्तिमान की लोकप्रियता के साथ कई जगह से ऐसी खबरें आने लगी थीं कि शक्तिमान की तरह घूमते हुए किसी बच्चे को चोट लग गई तो कोई छत से नीचे गिर गया। उस वक्त शो को बंद करने की मांग भी होने लगी थी। हालांकि ऐसा कुछ साबित नहीं हुआ। मुकेश खन्ना ने इससे इनकार किया कि कुछ लोगों का कहना था कि बच्चे घायल हो गए इस वजह से शो बंद कर दिया गया। बच्चों के घायल होने की खबरें सही नहीं थीं और ना ही इस वजह से शो को बंद किया गया। बल्कि यह तो शो और दूरदर्शन के बीच का मामला था।<&sol;p>&NewLine;<p>अपने यूट्यूब चैनल पर मुकेश खन्ना ने बताया कि मैं दूरदर्शन के डीजी से मिलने गया उन्हें शक्तिमान का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया था। उन्होंने शनिवार की सुबह का टाइम स्लॉट दिया। उस वक्त ज्यादातर 26 एपिसोड या बहुत हुआ तो 52 एपिसोड दिए जाते थे। मैंने कहा शनिवार को सुबह कुछ स्कूल खुले होते हैं। कुछ बंद होते है। ये बच्चों का शो था तो उससे दिक्कत आएगी। मैंने उन्हें शनिवार के साथ रात का एक स्लॉट देने के लिए कहा तो डीजी मान गए और मुझे शनिवार को दिन में 11&period;30 से 12&period;30 बजे और मंगलवार को 10&period;30 से 11&period;30 रात बजे का स्लॉट मिल गया।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago