Lifestyle

पोषक तत्वों से भरपूर है ये नींबू, मिलेगी ऐसी दस समस्याओं से राहत, अगर आप जानते हैं ये फायदे तो आज से ही इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे

विटामिन ‘सी’ में भरपूर नीबू सारे भारत में पैदा होने वाला एक सुपरिचित फल है। खट्टा फल होते हुए भी इसकी खटाई नुकसान नहीं करती है। इसका सबसे बड़ा गुण कृमियों को नष्ट करना है। नीबू पेट, शांत, मलाशय आदि की सफाई करता है। कब्ज, उदर रोग, चर्म रोग, मोटापा, मलेरिया, गढ़िया, कृमि आदि रोगों को दूर करता है।

नीबू के रस में करीद की जड़ पीसकर लगाने से लाभ होता है। नीबू को काटकर सिर में मलने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है। नीबू का शरबत पीने से प्यास व ज्वर का वेग कम होता है। रात को सोते समय चेहरे पर नीबू का रस मिलाकर प्रात: कुनकुने पानी से मुंह धोने से मुंहासे व चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं।

बरगद की पुरानी जटा नीबू के रस में घोटकर बालों में लगाकर आधे घंटे बाद कुनकुने पानी से बाल धोकर नारियल का तेल लगाएं। हर तीसरे दिन यही क्रिया करने से बाल गिरना रुककर लंबे, काले और मजबूत बनते हैं।

नीबू के रस में रसौत पीसकर लगाने से छाले मिट जाते हैं। नीबू पर सेंधा नमक लगाकर चूसने से लाभ होता है। जायफल को नीबू के रस में घिसकर चाटने से अजीर्ण रोग दूर होता है। कांख में नीबू के पत्तों का रस लगाने से दुर्गंध दूर होती है।

खड़ी मसूर को नीबू के रस में मिलाकर लगाने से झाइयां मिटती हैं।  नीबू व चिरायते का रस 25-25 ग्राम मिलाकर पीने से मौसमी बुखार ठीक हो जाता है। नीबू के रस में अफीम मिलाकर लगाने से गंजापन, बाल झड़ना तथा फुंसियों में लाभ होता है।

बिजौरा नीबू का रस व छोटी पीपल का चूर्ण, मक्खन में मिलाकर खाने से हृदयशूल व क्षय रोग का नाश होता है। मधुमक्खी या बर्र के काटने पर नीबू के रस में नमक मिलाकर लगाएं। अनारदाना व बिजौरा नीबू के अंदर की केसर खिलाने से शराब का नशा उतर जाता है।

2 कप पानी में, 2 तोला नीबू का रस 3-3 घंटे के अंतराल में पिलाने से लाभ होता है। 5 ग्राम नीबू का रस, 5 ग्राम जवाखार, 4 ग्राम सुहागा, 3 ग्राम नीला थोथा पीसकर मस्से पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्सा झड़ जाता है।

नीबू के बीज ठंडे पानी में पीसकर नाभि पर लेप करके उस पर ठंडे पानी की पतली धार डालें। थोड़ी ही देर में मूत्र खुलकर आएगा। कुनकुने पानी में शक्कर व नीबू का रस मिलाकर पीने से कब्ज दूर होता है।
नीबू के रस में अफीम घिसकर चाटने से अतिसार में लाभ होता है। नीबू के रस की दो बूंदें आंखों में डालने से रतौंधी दूर होती है। नीबू का रस दिन में दो बार दाद खुजाकर लगाने से दाद मिटता है। नीबू के रस में शक्कर मिलाकर पिलाने से धतूरे के विष में लाभ होता है।

नीबू व लहसुन का रस समभाग मिलाकर लगाने से जूं ,लीख मर जाती हैं। ताजा पानी में एक नीबू निचोड़कर 4-5 घंटे के अंतर में पीने से पुराने तथा नए गठिया रोग में लाभ होता है। एक कप दही में, एक नीबू का रस मिलाकर बालों की जड़ में आधा घंटा लगाकर बाल धोने से रूसी साफ होती है तथा बाल काले, घने और लंबे बने रहते हैं । 1-1 चम्मच नीबू व अदरक का रस 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से पेटदर्द ठीक हो जाता है।

नीबू में सोंठ व सेंधा नमक लगाकर गरम कर चूसने से अजीर्ण में लाभ होता है । नीबू का रस, गुलाबजल व ग्लिसरीन समभाग मिलाकर चेहरे व हाथ-पैरों पर लगाने से रंग निखरता है, मुंहासे व झाइयां मिटती हैं तथा हाथ-पैर नहीं फटते ।

 

Hindustan Coverage

Share
Published by
Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago