Article

पहली बार दुनिया के सामने आया प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स के सामने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का चेहरा दिखा दिया है। एक्ट्रेस ने इसके लिए एक खास मौका चुना। वह निक जोनास और उनके भाइयों केविन और जो जोनास ब्रदर्स के वॉक ऑफ फेम समारोह में शामिल हुईं थी । इस मौके पर प्रियंका की गोद में बेटी मालती मैरी नजर आईं। इस खास मौके पर मालती अपने पूरे परिवार यानी अंकल-आंटी, कजिन सोफी टर्नर, डेनियल जोनास और उनकी बेटियों के साथ नजर आईं.

जब जोनास ब्रदर्स ने मंच संभाला तो प्रियंका, उनकी बेटी मालती मैरी और परिवार के अन्य सदस्यों को पहली पंक्ति में बैठे देखा गया। उन्होंने तीनों पॉप सितारों के लिए जोर-जोर से चीयर किया। तस्वीरों में प्रियंका मालती को गोद में लिए नजर आ रही हैं और मालती भी उत्साहित होकर इधर-उधर देख रही हैं। वह क्यूट हेयर बैंड के साथ बेज कलर का को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। मालती मैरी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इवेंट की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, सो प्राउड ऑफ यू माय लव! बधाई हो। इस पोस्ट पर अब हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और हिंदू समारोह में शादी की। बाद में इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी दिए। पिछले साल की शुरुआत में दंपति ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago