Sports

बीच IPL में रविन्द्र जाडेजा ने छोडी CSK की कप्तानी, धोनी को किया नेतृत्व करने का अनुरोध

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविन्द्र जाडेजा ने टीम की कप्तानी छोड दी है। महेन्द्र सिंह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी (Jadeja left CSK captaincy )निभाएंगे। धोनी ने IPL 2022 शुरू होने से महज 2 दिन पहले कप्तानी छोड़कर सबको चौंका दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को ट्वीट कर रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने की आधिकारिक घोषणा की।

जाडेजा ने धोनी को कप्तानी करने का अनुरोध किया

CSK ने इस ट्वीट में कहा, ‘रवींद्र जाडेजा CSK की कप्तानी MS धोनी को वापस सौंपेंगे। जाडेजा ने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने MS धोनी से CSK का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। धोनी ने CSK के हित में टीम का नेतृत्व करना स्वीकार कर लिया है, ताकि जाडेजा अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें.’

जाडेजा के लिए कप्तानी से ज्यादा जरूरी अच्छा प्रदर्शन करना

चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जाडेजा को कप्तान बनाए जाने के समय कहा था कि वह ऐसा खिलाड़ी चाहता है, जो अगले 4-5 साल तक टीम की अगुवाई कर सके। जाडेजा को रीटेन करने के समय भी प्रबंधन के दिमाग में यह बात रही होगी। लेकिन जाडेजा ने बीच IPL में कप्तानी छोड़कर यह संदेश दिया है कि उनके लिए कप्तान बनने से ज्यादा जरूरी अच्छा प्रदर्शन करना है. यकीनन, चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट भी यही चाहेगा कि जाडेजा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

1 year ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

1 year ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

1 year ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

1 year ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

1 year ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

1 year ago