Health

अगर आपको यह बीमारिया है तो मूंगफली का सेवन हो सकता है नुकसानदायक

मूंगफली का इस्तेमाल स्नैक्स से लेकर कई तरह के व्यंजन और चटनियों में किया जाता है, लेकिन कुछ बीमारियों में मूंगफली खाने से मना किया जाता है। अगर आप भी पोहा या इडली के साथ मूंगफली की चटनी खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह जानना बहोत जरुरी है।

मूंगफली में मैग्नीशियम, फोलेट, कॉपर जैसे तत्व होते हैं। लेकिन कई बार स्वास्थ्य से भरी मूंगफली किसी बीमारी में खाने से सेहत को नुकशान भी पहुँचाती है। तो आइए जानते हैं किन बीमारियों में मूंगफली खाना वर्जित है।

थायराइड

अगर आपको थायराइड की समस्या है। खासकर अगर आपको हाइपोथायरायडिज्म है तो मूंगफली खाने से आपका टीएसएच लेवल बढ़ सकता है। इसलिए आपको मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप मूंगफली खाना चाहते हैं तो इन्हें बहुत ही सीमित मात्रा में खाएं। साथ ही दवाई और मूंगफली खाने के बीच कम से कम 6 घंटे का अंतराल रखें।

प्रोटीन एलर्जी

अगर आपको प्रोटीन से एलर्जी है तो मूंगफली आपके लिए नहीं है।

लिवर प्रोब्लेम्स

जिन लोगों को लीवर की समस्या है वे मूंगफली का सेवन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, मूंगफली में कई ऐसे तत्व होते हैं जो आपके लीवर पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। इसका अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से ही लीवर की समस्या है।

जोड़ों का दर्द

गठिया या जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए। इसमें लेक्टिन होते हैं जो दर्द या सूजन को बढ़ा सकते हैं।

अधिक वजन वाले लोग

अगर आपका वजन अधिक है और आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको बहुत ही सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि मूंगफली में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। यह सच है कि मूंगफली में कई तरह के विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 होते हैं। लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको वजन कम करने में समस्या हो सकती है।

गैस-एसिडिटी

अधिक मात्रा में मूंगफली खाने से पाचन क्रिया ख़राब हो सकती है, जिससे पेट की कई समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है।

मूंगफली खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आजकल लोग बाजार में मिलने वाली नमक वाली मूंगफली का सेवन अधिक करते है। इसकी वजह से आप मूंगफली के साथ नमक का सेवन भी अधिक कर लेते है। ऐसे में लोगों को हाई बीपी, वॉटर रिटेंशन, हार्ट प्रॉब्लम आदि समस्याएं होती हैं। लेकिन अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो नमकीन मूंगफली के अधिक सेवन से बचें।

Team Hindustan Coverage

Share
Published by
Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago