News

मैट्रिमोनियल ऐप से खोजकर जिस लड़की से शादी की वह निकली गेंगस्टर

गुजरात में एक युवक ने मैट्रिमोनियल ऐप से खोजकर जिस लड़की से शादी की, वह चोर निकली। युवक को शादी के 6 महीने बाद पता चला कि उसकी पत्नी बनकर रह रही महिला पहले से शादीशुदा है। साथ ही वह पांच हजार से ज्यादा कारें चुराने की आरोपी भी है। ये सभी चोरियां महिला ने अपने पहले पति के साथ मिलकर की थीं।

महिला का पहला पति पांच महीने पहले दिल्ली में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और गैंडों के शिकार जैसे कई मामले भी दर्ज हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि असम के गुवाहाटी की रहने वाली महिला ने अपना नाम रीता दास बताया था।

पीड़ित ने बताया कि मैट्रिमोनियल ऐप में उसने खुद को तलाकशुदा लिखा था। युवक ने उससे बातचीत शुरू की और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी से पहले युवक ने रीता से तलाक का सबूत भी मांगा, लेकिन उसने बताया कि छोटी उम्र में पंचायत में शादी होने की वजह से उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है। वह कई साल से मां के साथ रह रही है।

पीड़ित युवक ने रीता की बातों पर भरोसा करके अहमदाबाद में उससे शादी कर ली थी। शादी के 6 महीने बाद रीता जमीन के केस के सिलसिले में गुवाहाटी गई, लेकिन लौटी नहीं। रीता के असम जाने के चार-पांच दिनों तक युवक की उससे बातचीत होती रही।

इसके बाद वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। इसी बीच एक वकील ने युवक का कॉल रिसीव किया और उसे बताया कि रीता हिरासत में है और उसकी जमानत में एक लाख रुपए लगेंगे। वकील की बात सुनकर युवक को लगा कि वह जमीन के केस के मामले में हिरासत में है। उसने एक लाख रुपए का इंतजाम किया और रीता के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के वाद युवक ने वकील से ऑनलाइन कोर्ट के दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेज में रीता का नाम ‘रीता दास’ नहीं, बल्कि ‘रीता चौहाण’ लिखा हुआ था। इस बारे में पूछने पर रीता ने युवक के कॉल रिसीव करना बंद कर उसके दोनों नंबर ब्लॉक कर दिए।

शक होने पर पीड़ित युवक ने रीता चौहाण गुवाहाटी की-वर्ड से गूगल पर सर्च करना शुरू किया, तो पता चला कि वह हथियार तस्करी, चोरी, डकैती और गैंडे के शिकार जैसे कई गंभीर मामलों के आरोपी अनिल चौहाण की पत्नी है। यह भी पता चला कि रीता कार चोरी के मामलों में अरेस्ट भी हो चुकी है।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago