Astrology

700 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग, जानें शिवरात्रि पर्व और चारों प्रहर की पूजा के बारे में

महाशिवरात्रि कल धूमधाम से मनाई जाएगी। भगवान शिव हिन्दू सभ्यता के संस्थापक आदिदेव महादेव हैं। हमारी सांस्कृतिक मान्यता के अनुसार 33 करोड़ देवी-देवताओं में सर्वोच्च देवता शिव हैं। शिवरात्रि के दिन एक अनोखा संयोग बन रहा है, जिससे शिव पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। ये संयोग 700 साल बाद बन रहा है, जब महाशिवरात्रि पर पंच महायोग बन रहा है। इसलिए पूजा के अलावा आज के दिन खरीदारी करना और नए काम शुरू करना भी शुभ रहेगा।

शिवरात्रि पर केदार, शंख, शश, ज्येष्ठ और सर्वार्थसिद्धि योग मिलकर पंच महायोग बनाते हैं। ऐसा संयोग पिछले 700 सालों में नहीं बना है। इस दिन में तेरहवीं और चौदहवीं दोनों तिथियां हैं। शास्त्रों में इस युति को शिव पूजा के लिए बेहद खास माना गया है। इन ग्रह योगों में नई शुरुआत और खरीदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

शिव महापुराण के अनुसार महा मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की मध्यरात्रि को शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। उसके बाद, भगवान विष्णु और ब्रह्मा ने पहली बार शिवलिंग की पूजा की, इसलिए महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

शिव महापुराण की रुद्रसंहिता में कहा गया है कि शिव-पार्वती विवाह अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ था। यह तिथि आमतौर पर नवंबर-दिसंबर में पड़ती है, जो इस साल बुधवार, 29 नवंबर को पड़ेगी।

महाशिवरात्रि पर दिन-रात पूजा कर सकते हैं। स्कंद, शिव और लिंग पुराण कहते हैं कि जैसा कि त्योहार के नाम से पता चलता है, रात में शिव लिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है।

शिवरात्रि पर पूरे विधि विधान से शिव जी की पूजा करनी चाहिए। यदि आपके पास समय नहीं है या आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो आप कुछ आवश्यक वस्तुओं के साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करके घर पर ही शिव पूजन कर सकते हैं। यह महापूजा के बराबर फल देती है।

Team Hindustan Coverage

Share
Published by
Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago