Astrology

गरीबी और परेशानियों से दूर रहना है तो इन चीजों को कभी भी न रखें स्टोररूम में

एक घर में कई कमरे होते हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। घर के हर हिस्से का अपना एक खास महत्व होता है। हर घर में एक कमरा होता है जहां अतिरिक्त चीजें रखी जाती हैं, जिनका इस्तेमाल समय-समय पर किया जाता है। इसी कारण से घर में भण्डार कक्ष का विशेष महत्व होता है इसलिए घर में भण्डार कक्ष बनाने के लिए वास्तु के कुछ सिद्धांतों को ध्यान में रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेकार सामान को स्टोर रूम में रखने से राहु और केतु घर में प्रवेश करते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। तो आइए जानते हैं कि घर के स्टोररूम में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

गलती से भी स्टोर रूम में नहीं रखना चाहिए ये सामान-
वास्तु के अनुसार कुछ सामान स्टोर रूम में ना रखना ही अच्छा है। घर में जो सामान आप इस्तेमाल नहीं करते हैं वह कबाड़ है, ऐसी चीजों को स्टोररूम में रखने के बजाय फेंक देना चाहिए।

किचन के बर्तन स्टोररूम में न रखें-
वास्तु के अनुसार लंबे समय से रसोई के बर्तन जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए हैं उन्हें स्टोररूम में नहीं रखना चाहिए। खासकर पीतल के बर्तन। इसके अलावा स्टोररूम में सिलाई मशीन आदि जैसी चीजें न रखें।

स्टोररूम में खाना पकाने के बर्तन रखने से आती है दरिद्रता-
आपने अक्सर देखा होगा कि कड़ी मेहनत के बाद भी किसी की आर्थिक समस्या का समाधान नहीं होता है। जीवन में इस तरह की समस्या दुख का कारण बनती है। भण्डार कक्ष में रसोई के दैनिक कार्य में उपयोग होने वाली वस्तुएँ नहीं रखनी चाहिए। पैडल, कैंची जैसी चीजें भी स्टोररूम में नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा धूल खाने वाली चीजों को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago