World

दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू, यात्रीओं को 19 घंटे का सफर करना पडेगा

Qantas Airlines ने सोमवार को दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा साल 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगी। फ्लाइट सिडनी से लंदन के लिए होगी। जिसमें यात्रियों को 19 घंटे बिताने होंगे। लंबी दूरी की वजह से इसमें कई खास फीचर्स भी मिलेंगे।

2025 के अंत तक शुरू होंगी फ्लाइट

5 साल की योजना के बाद, एयरलाइन ने कहा, उसने इस ‘प्रोजेक्ट सनराइज’ के लिए 12 एयरबस A350-1000 विमानों का ऑर्डर दिया है। ये उड़ानें लंदन और न्यूयॉर्क के लिए उपलब्ध होंगी। सिडनी से नॉन-स्टॉप उड़ानें 2025 के अंत तक शुरू होंगी, जिसमें भविष्य में मेलबर्न को शामिल करने की योजना है।

लंदन-सिडनी ट्रैक पर उड़ानों का परीक्षण

क्वांटास के अध्यक्ष एलन जॉयस ने कहा कि “एक नए प्रकार का विमान नई चीजों को संभव बनाता है। A350 और प्रोजेक्ट सनराइज किसी भी शहर को ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक उड़ान की दूरी पर रखेगा। Qantas ने 2019 में लंबी दूरी की उड़ानों के लिए लंदन-सिडनी ट्रैक पर उड़ानों का परीक्षण शुरू कर दिया है।

16,200 किलोमीटर की दूरी तय करने में 19 घंटे से अधिक समय लगा

17,800 किमी (11,030 मील) के इस मार्ग को तय करने में 19 घंटे 19 मिनट का समय लगा। वहीं, न्यूयॉर्क-सिडनी परीक्षण उड़ान को 16,200 किलोमीटर (10,200 मील) की दूरी तय करने में 19 घंटे से थोड़ा अधिक समय लगा। Qantas पहले से ही पर्थ-लंदन की 14,498 किमी की यात्रा को कवर करता है जिसमें 17 घंटे लगते हैं।

विशेष रूप से तैयार किया गया है विमान

कंपनी के अनुसार, केबिन को विशेष रूप से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए अधिकतम आराम के लिए डिज़ाइन किया गया है। नया A350 विमान 238 यात्रियों को समायोजित करेगा। प्रथम श्रेणी के सुइट में एक अलग बिस्तर, बैठने की कुर्सी और कोठरी होगी।

Team Hindustan Coverage

Share
Published by
Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago