Bollywood

‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के ‘अश्लीलता विवाद’ पर जीनत अमान का बडा खुलासा

सदाबहार अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ से लुक टेस्ट की रेयर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है है कि उनके इस कैरेक्टर को लेकर अपने समय पर काफी विवाद हुआ था।

एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। यह उनकी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम का है जो कि 1978 में आई थी। इसके साथ उन्होंने एक विस्तृत नोट भी लिखा है। वहीं, उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि उस समय उनकी बॉडी को लेकर काफी विवाद हुआ था। जीनत अमान ने अपने इनिशियल डेज की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनका बोल्ड लुक नजर आ रहा है।

तस्वीरों में जीनत अमान को ब्लाउज पहने हुए देखा जा सकता है। वह बैठी हुई है और उनके चेहरे पर स्माइल है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है। यह तस्वीर जे पी सिंगल ने लुक टेस्ट के दौरान ली थी। हमने इससे आरके स्टूडियो में शूट किया था। मेरा कॉस्ट्यूम ऑस्कर विनर डिजाइनर भानु अथैया ने डिजाइन किया था।’

जीनत अमान आगे कहती हैं, ‘जो कोई भी बॉलीवुड का इतिहास जानता होगा। उसे पता होगा कि सत्यम शिवम सुंदरम के रूपा के किरदार को लेकर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था। उस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था लेकिन मुझे मानव शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं लगता है। मैं निर्देशक की अभिनेत्री रही हूं और लुक्स मेरे पास था। रूपा की खूबसूरती प्लॉट का हिस्सा था।’

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago